धौलपुर: सरपंच पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कलेक्ट्रेट पर
जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
धौलपुर जिले के सैपऊ इलाके की ग्राम पंचायत कूँकरा माकरा के सरपंच केके शर्मा उर्फ कृष्णकांत पर बुधवार को हुए हमले के विरोध में गुरुवार को सरपंच लामबंद हो गए और उन्होंने सरपंच संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंच कर धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन दिया। जिसमें आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।