मड़ियाहू: गोशाला को लेकर विवाद, प्रधान ने मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग की
जौनपुर के बरसठी विकास खंड के गोरापट्टी गांव की ग्राम प्रधान कृष्णावती देवी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। प्रधान का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने गोवंशों के भरण-पोषण मद में कमीशन की मांग की और इंकार करने पर धनराशि में कटौती कर दी। साथ ही गोशाला को बंद बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया