बरियातु: प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्नति योजना के तहत स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उन्नति का पहिया के तहत बारियातू प्रखंड कार्यालय परिसर में साइकल वितरण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। साइकल वितरण का शुभारंभ बीडीओ अमित कुमार पासवान,प्रमुख उर्मिला देवी,जीप सदस्य रमेश राम ने सयुंक्त रूप से किया। साइकल वितरण के अवसर पर बीडीओ अमित ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा से कोई वंचित न रहे। मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।