राठ: सिकंदरपुरा इलाके में रुपयों के लेनदेन को लेकर दबंग युवक ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 16, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुरा इलाके में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक दबंग व्यक्ति ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।