सहारनपुर: डिजिटल जनगणना को लेकर सहारनपुर में तैयारी तेज, महापौर ने पार्षदों से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की
सहारनपुर नगर निगम के जनमंच सभागार में वर्ष 2026 की जनगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। इस दौरान नगर आयुक्त शीपू गिरी, एडीएम एफ सलिक कुमार पटेल, डिप्टी मेयर मयंक गर्ग, नगर निगम अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में स्व-गणना का पहला चरण 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा।