डॉ. अंबेडकर नगर: महू नहर की ज़मीन पर प्लाट काटकर बेचने का कॉलोनाइजर पर आरोप, प्रशासन कर रहा है जांच
महू तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुजरखेड़ा स्थित सीता नगर कॉलोनी एक बार फिर विवादों में आ गई है। आरोप है कि कॉलोनाइजर मुकेश यादव द्वारा नहर की जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे गए हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। महू के नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर संबं