जमुई: गोसाईंडीह के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 गोसाईंडीह के पास शुक्रवार की रात 8:00 तेज रफ्तार दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।