कांके: डोरंडा के पास तेज आंधी और बारिश से पेड़ गिरा, यातायात बाधित
Kanke, Ranchi | May 30, 2026 डोरंडा के पास शनिवार सुबह करीब आठ आई तेज आंधी और बारिश की वजह से पेड़ गिर गया है। पेड़ गिरने की वजह से यातायात बाधित हो रहा है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ गिर गया।