फतेेहपुर: बाराबंकी में अवैध मिट्टी खनन का खेल, जेसीबी से खुदाई और ओवरलोड डंपरों से ग्रामीणों में दहशत
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के पिलेहटी हैदराबाद गांव में अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी मशीनों की मदद से दिन-रात मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं और ओवरलोड डंपरों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा है।