कोल: महिला ने सपा पार्षद पर लगाया घर हड़पने व उधार के 5 लाख रुपये न देने का आरोप, कलेक्ट्रेट में डीएम से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 जौहराबाद की रहने वाली महिला ने सपा पार्षद पर मकान हड़पने और उधार के 5 लाख रुपए न देने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि इलेक्शन के समय पार्षद ने उनका मकान किराए पर लिया था और इलेक्शन के लिए 5 लाख उधार लिए थे। आरोप है कि अब उक्त पार्षद जीतने के बाद ना तो उनका मकान खाली कर रहा है और ना ही पैसे वापस कर रहा है। महिला ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।