फरसाबहार: आवास प्लस 2.0 की सूची ग्राम सभा में की गई प्रस्तुत
आवास प्लस 2.0 की सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बुधवार की दोपहर 12 बजे विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 की सर्वे सूची ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई। केरसई, कोरंगामाल, फरसाबहार, तुमला सहित अन्य पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में