बोध गया: बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने भाजपा पर किया हमला, कहा- "खरीद-फरोख्त और धर्म की राजनीति के सहारे चल रही सरकार"
Bodh Gaya, Gaya | Jun 11, 2026 पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 20 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के टूटने का सवाल ही नहीं उठता, बल्कि भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं को खरीदने की राजनीति करती है।