कलेर: दरवाजे से चोरी हुई टेंपो नासरीगंज से बरामद, मेहंदिया पुलिस को मिली त्वरित सफलता
Kaler, Arwal | Apr 6, 2026 मेहंदिया थाना पुलिस ने भोजपुर जिले के नासरीगंज से चोरी की टेंपो बरामद कर ली। कोनी कुटी के सिया राजवंशी की दरवाजे पर रात में खड़ी टेंपो चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर (कांड 60/26) दर्ज हुई। गुप्त सूचना पर नासरीगंज पुलिस के सहयोग से सोन नदी पुल के पास छापेमारी की। टेंपो बरामद कर थाने लाई गई। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है।