विभूतिपुर: विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान प्रसूता को पीटा, बवाल
शनिवार को प्रसव के दौरान एक प्रसूता के साथ मारपीट का सामने आया। प्रसूता पकाही वार्ड 10 निवासी मुकेश कुमार की पत्नी ललिता है। इसने आन ड्यूटी जीएनएम और एएनएम पर मारपीट व अमानवीय कार्य का आरोप लगाया है। वही ऑन ड्यूटी चिकित्सा केशव आनंद ने प्रसूता के चेहरे पर पर जैसे निशान होने की बात कही है। ज़िम्मेदारो द्वारा मामले को रफा-दफा करवाने की कवायद की जा रही है।