लोहरदगा: भव्यता के साथ शुरू हुआ बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, रशियन बैंड, लेजर लाइट शो और आतिशबाजी ने रचा इतिहास
बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में किया गया। उद्घाटन समारोह में रशियन बैंड की शानदार प्रस्तुति, अत्याधुनिक लेजर लाइट शो, आकर्षक आतिशबाजी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेगा इवेंट जैसा बना दिया। कार्यक्रम की भव्यता ने स्थानीय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।