लोहरदगा: नगरपालिका चुनाव 2026: बलदेव साहू महाविद्यालय और बस स्टैंड में मतदाता जागरूकता अभियान, 23 फरवरी को मतदान की अपील
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे बलदेव साहू महाविद्यालय, लोहरदगा में प्राचार्य, सभी व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी योग्य मतदाताओं को मतदान में भाग लेने तथा मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।