लोहरदगा: लोहरदगा चेक नाका के पास दबंगों का तांडव, युवक से मारपीट, कलाई टूटी और सिर में आई गंभीर चोट
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के चेक नाका के समीप सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के बाएं हाथ की कलाई टूट गई, जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक की पहचान ढोडा टोली निवासी कृष उराँव के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और युवक