बक्सर: प्रभारी डीएम निहारिका छवि ने की समन्वय समिति की बैठक, अनुपस्थित अफसरों का वेतन रोकने का आदेश, किया स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Jun 30, 2026 बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में प्रभारी जिला पदाधिकारी निहारिका छवि की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में गैरहाजिर सभी पदाधिकारियों से कारण पूछते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को 1 सप्ताह के भीतर लंबित ई-मापी मामलों का निष्पादन करने का सख्त आदेश दिया। सहयोग पोर्टल की समीक्षा की।