मड़ियाहू: वृंदावन से सकुशल मिलीं लापता तीन बहनें, पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली राहत
कमरूद्दीनपुर गांव से 3 फरवरी 2026 को लापता हुई तीन बहनों को पुलिस ने वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों के अनुसार, तीनों बहनें 3 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद पिता सुभाष चौहान ने सुरेरी थाने में तहरीर दी