लोहरदगा: बड़ा तालाब से अपर बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, अंतिम चेतावनी
लोहरदगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे नगर परिषद द्वारा बड़ा तालाब से लेकर अपर बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान अंतिम चेतावनी दिया गया। यह अभियान नगर प्रशासक मुक्ति कीड़ों के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे दुकानों के आगे लगाए गए छज्जों और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना था।