सैदपुर: ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में सगे भाई-बहन ने दिखाया कमाल, गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के ऋषि और ऋषिता ने जीते कांस्य पदक
सैदपुर क्षेत्र निवासी सगे भाई-बहन ने एक बार फिर से जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है। बीते दिनों हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स-2026 में गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं सगे भाई-बहन ऋषि राय और ऋषिता राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।