टिब्बी: टिब्बी मंडी में गेहूं उठाव की धीमी गति से किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंता
टिब्बी मंडी क्षेत्र में गेहूं खरीद के बाद उठाव (लिफ्टिंग) की कछुआ चाल ने किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। वेयरहाउस में जगह की कमी और खराब मौसम के कारण कार्य बार-बार बाधित हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही, तो निर्धारित अंतिम तिथि 31 मई तक समस्त पंजीकृत गेहूं का उठाव संभव नहीं होगा।