सेवढ़ा: सेवड़ा-धीरपुरा मार्ग पर 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 45 लोगों की मौत, 2026 में 9 की मौत
Seondha, Datia | Apr 25, 2026 सेवढ़ा से धीरपुरा थाना क्षेत्र तक करीब 40 किलोमीटर की दूरी तक साल 2025 में सड़क दुर्घटना में 45 लोगो की जान चली गई और करीब 100 से अधिक लोग घायल हुए है। वही साल 2026 में अप्रैल माह तक कुल 9 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। हैरानी की बात यह है कि, इन मौतों के आंकड़ों में अधिकतर मौतें इंदरगढ़ थाने इलाके में हुई है। जिस को लेकर लोगों में नाराजगी है।