मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन मे शादी के चौथे दिन दहेज कम लेकर आने पर, पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, पति सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नयागांव आजाद नगर हड्डी मिल के पास रहने वाली मुस्कान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 29 जून 2024 को मझोला के सिरोई भूड़ निवासी नासिर के साथ हुआ था। निकाह में मायके वालों ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति सहित ससुरालियों ने दहेज कम लेकर आने पर मारपीट की।