मुरादाबाद: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त व्यक्ति गिरकर हुआ घायल, इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती हुई ट्रेन में गेट पर खड़ा व्यक्ति, अचानक से गिरकर घायल हो गया, जीआरपी पुलिस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल ने बताया वह चंदौसी का रहने वाला है, वह कही रिश्तेदारी से लौट कर आ रहा था, रास्ते में यह हादसा हो गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।