मुरादाबाद: थाना पाकबड़ा पुलिस ने चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद करते हुआ, आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना पाकबड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पाकबड़ा क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व किसी अज्ञात के द्वारा एक स्प्लेंडर बाइक को चोरी कर लिया गया था, पीड़ित के द्वारा थाने पहुंचकर अज्ञात के द्वारा बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जहां आज पाकबड़ा पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बाजार से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर बाइक को आसिफ नाम के आरोपी के पास से बरामद किया है।