मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर कार डीसीएम से टकराकर डिवाइडर से टकराई , एक महिला की मौत ड्राइवर सहित 7 घायल
कटघर इलाके के मछरिया नयागांव के पास दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही, स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा कर डिवाइडर में जा घुसी, कार में सवार ड्राइवर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे की सूचना पर मौके पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा हैं।