गुना नगर: रूठियाई कोटा-इंदौर में सफर कर रहे गुना के यात्री ने टीसी पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप
गुना के एक यात्री ने कोटा-इंदौर ट्रेन में टीसी पर टिकट अपग्रेड करने के बदले 300 रुपये मांगने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यात्री के पास गुना से इंदौर का वैध जनरल टिकट था। उसने ट्रेन के खाली कोच का वीडियो बनाकर रेल प्रबंधन को शिकायत भेजी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील आचार्य ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।