अररिया: एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ, कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे
Araria, Araria | Jan 14, 2025 अररिया एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इस मौके पर जिले भर से लोग एसपी से मिलने के लिए पहुंचे. जहां एसपी ने सभी लोगों की समस्या एक-एक कर सुनाने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.