अररिया: लहठोरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मां और बेटा घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 14, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के लहठोरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मां और बेटा का इलाज किया जा रहा है.