अररिया: जिले के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल प्रांगण में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन, डीएनए ने किया उद्घाटन
Araria, Araria | Jan 14, 2025 अररिया जिला स्थापना दिवस के मौके पर डीएम अनिल कुमार ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अररिया के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएम और एसपी ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया. इस मौके पर डीएम को एक स्टॉल पर मिथिला की पहचान पाग भी पहनाया गया. डीएम अनिल कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतार कर अररिया का विकास करना हीं हमारी प्राथमिकता है.