स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा धरहरा प्रखंड के माताडीह गांव में सोमवार के दोपहर लगभग 1बजे विविध खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। आयोजकों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विशेषकर युवतियों को कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना से जोड़ना रहा।