टीकमगढ़ जिले के सुंदरपुर बगाज माता रोड पर शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसा का शिकार हो गया। घायल का नाम महेश लोधी बताया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपने खेत से घर जा रहा था रास्ते में सुंदरपुर बगाज माता रोड पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।