कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 8, 2026
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे जिला अलीगढ़ के सचिन चौहान व थाना डिबाई के योगेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।