बहराइच: भोगाजोत के पास एंटी करप्शन टीम ने दस हजार घूस लेते रंगे हाथ लेखपाल को किया गिरफ्तार
बहराइच जिले के महसी तहसील में कार्यरत लेखपाल को पीड़ित की शिकायत पर देवीपाटन मंडल के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने बताया है कि कुर्रा बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए लेखपाल द्वारा जबरन धन की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत की गई। टीम ने 10000 की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। जाच जारी।