आज दिनांक 02.07.2024 को सुबह 03:30 बजे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के न्यू शांतिनगर एरिया में एक 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहित शर्मा को कुछ व्यक्तियों के द्वारा चाकू मार दिया गया है। इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के द्वारा वहां पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु एमएमजी अस्पताल पहुँचाया गया। एमएमजी अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसमें प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि मोहित शर्मा के बाकी दोस्तों के साथ उसके साथ पहले भी लड़ाई हुई थी और कल रात को पार्टी करते हुए नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए यहाँ पुनः लड़ाई हुई और उसी में गाली-गलौज के बाद इसे चाकू मार दिया गया, जिसके दौरान इसकी मृत्यु हो गई। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तगणों को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो बाइट~श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी।
@Uppolice
5 views | Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026