पटना ग्रामीण: बिहार महिला आयोग पहुंचा मां-बेटे का विवाद, मां का आरोप- लव मैरिज के बाद बेटा साथ नहीं रखना चाहता
बिहार के सहरसा जिले से महिला आयोग में एक बेहद चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली विधवा मां का आरोप है कि लव मैरिज करने के बाद उसका बेटा पत्नी के कहने पर जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसका दांत तक उखाड़ दिया गया।