घाटमपुर के नौरंगा में हाउस चर्च संचालित कर पादरी पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकरण की शिकायत एसीपी घाटमपुर से की। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया शिकायत को संज्ञान में लेकर चर्च के पादरी को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की जा रही है। अन्य जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।