बुरहानपुर जिले के नेपानगर–बसाड़ मार्ग पर रविवार सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से आ रहे युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के