ब्यावर: बिजयनगर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति-CLG की बैठक, सद्भाव से मनाने की अपील की गई
Beawar, Ajmer | Jun 21, 2026 बिजयनगर में मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति व CLG की बैठक पुलिस थाना में आयोजित हुई। बैठक में मसूदा डिप्टी शिवराज सिंह और SHO करण सिंह सहित CLG सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी समुदायों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना से त्योहार मनाने को कहा।