बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 15 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान 15 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों से फरियाद सुनते हुए उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.