बरडीहा: घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में चल रहा है इलाज
Bardiha, Garhwa | May 22, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव के बुटन रजवार की पत्नी मुन्नी देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शुक्रवार की शाम छह बजे तक उनका इलाज चल रहा था। किसी घरेलू बात को लेकर मुन्नी देवी का घर वालों के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद आक्रोशित होकर मुन्नी देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।