खंडवा: 18 जून को ओंकारेश्वर पहुंचेगी देश की प्रथम नागरिक: राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी ज्योतिर्लिंग दर्शन, प्रशासन अलर्ट मोड पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 जून को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन करेंगी और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।