मोहनपुर थाना क्षेत्र के चपरा गांव में शुक्रवार शाम गेहूं के खेत से अंशु राज का शव मिला। वह घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कोरोना काल में पिता पहले ही लापता हो चुके थे, अब बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम कर जांच में जुटी है।