जमुई: पाड़ो के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Feb 10, 2026 पाड़ो के पास मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे सड़क क्रॉस कर रही शंकर शर्मा की पत्नी ललमुनिया देवी की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लालमुनिया देवी बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन द्वारा फौरन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।