जमुई: DM ने दवा खिलाकर और समाहरणालय से जन-जागरूकता रथ को रवाना कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया
Jamui, Jamui | Feb 10, 2026 फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर डीएम नवीन द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान जिलेभर में 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में 21 लाख 69 हज़ार 32 लोगों को दवा खिलाई जाएगी।