बागपत: नव्या और समायरा को मिली नई पहचान, डीएम ने गोद में लेकर दिया उम्मीद का संदेश
बागपत में दो नवजात बच्चियों की दर्दभरी कहानी अब उम्मीद की मिसाल बन गई है। बुधवार को करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने दोनों बच्चियों का हालचाल जाना और उन्हें नया नाम दिया। नाली में मिली बच्ची का नाम 'नव्या' और रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिली बच्ची का नाम 'समायरा' रखा गया। डीएम ने दोनों को गोद में लेकर उनके स्वास