गैरतगंज: ईद-उल-अज़हा को लेकर गढ़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित
ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाए जाने को लेकर मंगलवार शाम 7 बजे के लगभग तहसील गैरतगंज के ग्राम पंचायत गढ़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।