साहिबगंज: रक्सी स्थान में बीती रात दो पक्षों के बीच मारपीट होने पर एक शख्स हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
रक्सी स्थान में बीती रात दो पक्षों के बीच मारपीट होने पर दहिया टोला निवासी एक व्यक्ति गोपाल चौधरी घायल हो गया। वहीं घायल शख्स अपना इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया। इसको लेकर घायल ने बताया कि वो पूजा का प्रसाद खाने के लिए रक्सी स्थान गया था तभी मारपीट हो गई।