बक्सर: जिले में तेल की खपत के अनुपात में 50% आपूर्ति होने से पंपों पर संकट, वाहनों की लगी लंबी कतार
Buxar, Buxar | Apr 30, 2026 बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार गुरुवार को भी बनी रही हुई है। प्रशासन के आपूर्ति बहाल करने के दावे के उलट शहर से लेकर गांव तक अधिकांश पंप बंद है। सुबह से पहुंचे वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। तेल कंपनियों की कम सप्लाई और टैंकरों की संख्या घटने से हालात नहीं सुधरे। शहर के मुख्य पंपों पर पहुंचा स्टॉक कुछ ही घंटों में खत्म हो गया।